फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Toll tax on Roorkee-Delhi road closed from 12 o'clock last night

कल रात 12 बजे से रुड़की-दिल्ली रोड पर टोल टैक्स बंद

Fri, 05 Feb 2021 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Toll tax on Roorkee-Delhi road closed from 12 o'clock last night
खत्म हुआ जाएगा पुराना ठेका, 10 प्वाइंट पर होगी वसूली
विज्ञापन

मेरठ। कैंट में दिल्ली और रुड़की रोड पर शनिवार रात 12 बजे से वाहन शुल्क वसूली बंद हो जाएगी। मवाना रोड पर मेरठ नंबर के ट्रकों से भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। एक साल से परेशानी झेलते आ रहे मेरठ के व्यापारियों को इससे निजात मिलेगी। परीक्षितगढ़ रोड समेत 10 जगहों पर वसूली जारी रहेगी। इसको लेकर बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे बोर्ड बैठक भी बुलाई गई है।
सात दिसंबर 2019 से कैंट में छह की बजाय 11 जगहों पर वाहन प्रवेश शुल्क वसूला जा रहा है। मवाना-रुड़की और दिल्ली रोड वसूली के खिलाफ कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और व्यापारियों के विरोध के चलते कैंट बोर्ड को तीन केंद्रों को हटाना पड़ा था, लेकिन ठेका 11 जगहों पर छोड़े जाने के कारण हाईकोर्ट ने 11 जगहों पर ही वसूली पर मुहर लगा दी थी। कैंट अधिकारियों ने दावा किया था कि अगली बार 11 जगहों पर ठेका नहीं छोड़ा जाएगा लेकिन पूर्व सीईओ ने फिर से 11 जगहों पर ही वसूली के ठेके का टेंडर जारी कर दिया था। कैंट विधायक ने बोर्ड बैठक में टोल का विरोध किया था। इसके बाद निर्णय लिया गया कि नए ठेके में दिल्ली रोड और रुड़की रोड पर वाहन शुल्क वसूली नहीं होगी। बाकी नौ जगहों और परीक्षितगढ़ रोड पर डंपिंग ग्राउंड के पास नया प्वाइंट बनाकर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

कैंट विधायक का व्यापारियों ने किया स्वागत
संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल का कैंट में दिल्ली-रुड़की रोड पर शुल्क वसूली बंद कराने और मवाना रोड पर मेरठ के वाहनों की निशुल्क एंट्री कराने को लेकर आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष अजय गुप्ता ने विधायक उनको धन्यवाद देते हुए व्यापारी हितों के कार्य के लिए सराहना की। इस मौके पर महामंत्री दलजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल, सुधीर अग्रवाल, सुधीर रस्तोगी, रजनीश कौशल, उज्जवल अरोड़ा, पंकज गर्ग, बाबूलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed