फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Toll tax may increase from July first, may increase up to Rs ten

महंगा होगा सफर : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक जुलाई से बढ़ सकता है टोल टैक्स, 10 रुपये तक हो सकती है बढ़ोत्तरी

Mon, 14 Jun 2021 10:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Jun 2021 10:02 PM IST
सार

सिवाया टोल प्लाजा पर दस किमी के क्षेत्र में रहने वालों का टैक्स 20 रुपये है। स्थानीय वाहनों से भी 20 रुपये ही लिए जाते हैं। स्थानीय लोगों का टैक्स बढ़ाए जाने पर हंगामा हो सकता है। कई बार पहले भी बवाल हो चुका है।  

विज्ञापन
Toll tax may increase from July first, may increase up to Rs ten
टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से देहरादून जाने वाले यात्रियों को सिवाया टोल प्लाजा पर एक जुलाई से ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की हरी झंडी का इंतजार किया जा रहा है। टोल टैक्स की नई दरों के लिए एनएचएआई का निर्देश 25 जून के आसपास मिलने की संभावना है। इसके बाद हाईवे पर सफर महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन


कोराना महामारी के चलते पिछले साल टोल टैक्स नहीं बढ़ाया गया था। इस बार टोल बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली गई। एनएचएआई की स्वीकृति के बाद टोल प्लाजा पर हर साल जुलाई में शुल्क बढ़ाया जाता है।
विज्ञापन


दिल्ली से देहरादून, हरिद्वार या फिर चार धाम की यात्रा के लिए इस हाईवे पर वाहनों का आवागमन अधिक होता है। सामान्य दिनों में यहां से गुजरने वाले वाहनों की संख्या 20 से 22 हजार रहती है। शनिवार व रविवार को यह संख्या 25 हजार तक पहुंच जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल टैक्स की वर्तमान दरें
वाहन            सामान्य  वाणिज्यिक
कार-जीप-वैन   85  40
हल्के वाणिज्यिक वाहन    155 75
ट्रक व बस      310  155
मल्टी एक्सल वाहन  500  250
 
10 किमी का दायरा स्थानीय 
सिवाया टोल प्लाजा पर दस किमी के क्षेत्र में रहने वालों का टैक्स 20 रुपये है। स्थानीय वाहनों से भी 20 रुपये ही लिए जाते हैं। स्थानीय लोगों का टैक्स बढ़ाए जाने पर हंगामा हो सकता है। कई बार पहले भी बवाल हो चुका है।  
 
एनएचएआई को भेजा प्रस्ताव  
एक जुलाई से टोल टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव एनएचएआई को भेज दिया है। वर्तमान दरों में 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। - प्रदीप चौधरी, टोल प्लाजा मैनेजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed