{"_id":"5a984d584f1c1b2d068b9679","slug":"toll-plaza-par-raha-jaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर रहा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा पर रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिवाया टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को यात्री सुबह से शाम तक जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक सामान्य करने में टोल कर्मचारी लगे हुए थे।
टोल प्लाजा पर सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे और शाम को चार बजे से लेकर सात बजे के करीब ज्यादा जाम रहा। इस बीच टोल पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं। जाम से फंसने के दौरान कुछ वाहन चालक सिवाया भराला और कृषि विवि के मार्ग से भी निकल गए। जाम का आलम दिन में ऐसा था कि दुपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही थी। टोल पर जाम अधिकतर शनिवार व रविवार को लगता है। लेकिन बृहस्पतिवार को होली का त्यौहार होने के कारण हर किसी को घर पहुंचने की जल्दी थी। जिसके चलते वाहनों चालकों ने गलत लेन पकड़ ली। देर शाम स्थिति सामान्य हुई।