फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Toll free, employees will remain in safety

टोल प्लाजा हुआ फ्री, छुट्टी पर भेजे कर्मचारी

Fri, 27 Mar 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Toll free, employees will remain in safety
फ्री हुआ टोल, सुरक्षा में रहेंगे कर्मचारी
विज्ञापन

मोदीपुरम। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। हाईवे पर वाहनों की संख्या न के बराबर हो गई है। जिस कारण बृहस्पतिवार को टोल प्लाजा को फ्री कर दिया गया है। सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान भराला ने बताया कि सुरक्षा कर्मचारियों को छोड़कर बाकी सभी कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया है। दरअसल टोल प्लाजा पर करोड़ों रुपये का सामान पड़ा है। जिसकी देखरेख सुरक्षा कर्मचारियों पर रहेगी। वायरस को देखते हुए इन कर्मचारियों को सैनिटाइजर, मास्क लगाकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पल्लवपुरम पुलिस ने फ्लाईओवर के नीचे लोगों को मास्क वितरित किए। वहीं पावली खास में पुलिस ने झुग्गियों में रहने वाले लोगों को राशन वितरित किया। दुल्हैड़ा गांव में गौरव चौहान, डॉ. सतवीर पाल के नेतृत्व में पूरे गांव को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान हर गली में छिड़काव किया गया और ग्रामीणों से घर के अंदर ही रहने की अपील की गई। इस दौरान आजाद सिंह, दीपक चौहान, मार्कंडेय शर्मा, विवेक, सुधीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed