फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Toll charges on vehicles increased from Rs 5 to Rs 10 at Siwaya Plaza

सिवाया प्लाजा पर वाहनों पर पांच से 10 रुपये टोल शुल्क बढ़ा

Tue, 01 Jul 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Toll charges on vehicles increased from Rs 5 to Rs 10 at Siwaya Plaza
शिवाय टोल प्लाजा पर लगाई गई टोल टैक्स बढ़ोतरी के बाद नई रेट लिस्ट
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर सोमवार रात 12 बजे से टोल शुल्क में वृद्धि कर दी गई है। एनएचएआई के टोल शुल्क में वृद्धि करने के लिए जो प्रस्ताव भेजा गया था, उसे लागू कर दिया गया। वाहनों में अलग-अलग श्रेणी के अनुसार शुल्क में पांच से 10 रुपये की वृद्धि की गई है। तीसरे वर्ष भी लोकल वाहन चालकों को टैक्स शुल्क नहीं बढ़ाकर राहत दी गई है।
विज्ञापन

मेंटीनेंस अधिकारी बृजेश सिंह के अनुसार प्रतिवर्ष टोल शुल्क में वृद्धि की जाती है। शुल्क वृद्धि का विज्ञापन भी प्रकाशित कराया जा चुका है। 30 जून की मध्यरात्रि से शुल्क में वृद्धि कर दी गई। एक जुलाई को टोल प्लाजा से होकर गुजरने वाले वाहनों को बढ़ा हुआ शुल्क देना होगा। बढ़े शुल्क को लेकर बूथकर्मियों से वाहन चालकों का कोई विवाद न हो इसके लिए पहले से ही बोर्ड पर नई दरों को लिखवा दिया गया है।
विज्ञापन


यह है पुरानी दर
वाहन के प्रकार एकल यात्रा लोकल व्यक्तिगत लोकल वाणिज्यक
कार, जीप, वैन 110 25 55
एलसीवी, एलजीवी या मिनी बस 195 95
बस, ट्रक 395 195
मल्टीएक्सल वाहन 635 315

नई लागू हुई दर
वाहन के प्रकार एकल यात्रा लोकल व्यक्तिगत लोकल वाणिज्यक
कार, जीप, वैन 115 25 55
एलसीवी, एलजीवी या मिनी बस 200 100
बस, ट्रक 400 200
मल्टीएक्सल वाहन 645 320
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed