फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Told the national president of SP about the condition of Khadar

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताए खादर के हालात

Sun, 10 Aug 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Told the national president of SP about the condition of Khadar
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों से मिले सपा के प्रदेश सचिव स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। सपा के प्रदेश सचिव सरदार नरवेर सिंह खालसा ने शनिवार को खादर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ क्षेत्र में जाकर ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जब तक देश प्रदेश में भाजपा की सरकार है। जब तक खादर क्षेत्र को बाढ़ से राहत नहीं मिलेगी। तटबंध पर करोड़ों रुपये लगाकर बाढ़ रोकने के दावे किए गए और हालात आज सभी के सामने हैं। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फोन पर हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में आई बाढ़ की स्थति की दी जानकारी दी। खादर क्षेत्र में दो दिन से बाढ़ का पानी कई गांवों में घुसा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को क्षेत्र की बाढ़ की स्थिति से वीडियो फोटो भेजकर अवगत भी कराया। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की ओर से स्थानीय स्तर पर अभियान चलाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों की मदद की जाए। उन्होंने बताया कि उच्च स्तर से भी हर संभव प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed