फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Told the importance of determination and dedication in devotion

Meerut News: भक्ति में दृढ़ निश्चय एवं समर्पण का महत्व बताया

Thu, 20 Mar 2025 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Told the importance of determination and dedication in devotion
मवाना। भक्ति प्रकृति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति और आनंद के रंगों में सराबोर होकर भजनों का रसास्वादन किया। कथा में भक्त ध्रुव के चरित्र का विस्तार से वर्णन किया।
विज्ञापन

हरिद्वार से पधारे मोहन गोकुलधाम पीठाधीश्वर कृष्णा संजय महाराज ने प्रवचन में भक्त ध्रुव के चरित्र का वर्णन किया और भक्ति में दृढ़ निश्चय एवं समर्पण का महत्व बताया। साथ ही, रंग पंचमी के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए वामन भगवान के दिव्य चरित्र की प्रमुख घटनाओं का भी उल्लेख किया। राजा बलि महान दानी थे और उन्होंने स्वर्ग पर अधिकार कर लिया था। देवताओं की प्रार्थना पर भगवान विष्णु ने वामन रूप में अवतार लिया।
विज्ञापन

वह ब्राह्मण बालक बनकर राजा बलि के यज्ञ में पहुंचे। वामन ने तीन पग भूमि दान में मांगी। बलि ने सहर्ष दान देने का वचन दिया। वामन ने एक पग में पृथ्वी और दूसरे में स्वर्ग नाप लिया। तीसरा पग रखने के लिए स्थान न होने पर बलि ने अपना सिर आगे कर दिया। भगवान ने तीसरा पग उनके सिर पर रखकर उन्हें पाताल लोक का अधिपति बना दिया। भगवान ने उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर रक्षक बनने का वरदान दिया। इस कथा से हमें दान, विनम्रता और भक्ति की सीख मिलती है। आज के यजमान के रूप में गोपाल सराफ, मनोज दुबलिश, रेखा, महेश आर्य, संतोष सीना, विकल, पुष्पेंद्र आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed