फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Together make the city smart

सभी मिलकर शहर को स्मार्ट बनाएं

Sat, 08 Feb 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Together make the city smart
सभी मिलकर शहर को स्मार्ट बनाएं
विज्ञापन

मेरठ। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। इसके लिए नोडल एजेंसी नगर निगम को बनाया गया है। सभी विभागों को दस फरवरी तक अपने प्रस्ताव नगर निगम को भेजने होंगे। नगर निगम 29 फरवरी को इन सभी प्रस्तावों को शासन को भेजेगा। जिससेसमय से डीपीआर तैयार की जा सके।

यह निर्देश डीएम अनिल ढींगरा ने शुक्रवार को बचत भवन सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने चिकित्सा, शिक्षा, आवास विकास, एमडीए, नगर निगम, बिजली, पीडब्ल्यूडी आदि समेत विभागों के अधिकारियों को शहर को स्मार्ट बनाने के लिए मिलकर काम करने की हिदायत दी। विद्युत निगम अपने स्तर से शहर को किसी तरह स्मार्ट कर सकता है। इसका प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के लिए कहा। एमडीए से मल्टी स्टोरी वाहन पार्किंग, पीडब्ल्यूडी से सड़क, नगर निगम से तालाब, चौराहा, बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल आदि के प्रस्ताव मांगे हैं। इसके बाद सभी प्रस्तावों को नगर निगम संयुक्त रूप से तैयार करेगा। दस फरवरी तक सभी विभागों को प्रस्ताव भेजने होंगे। शहर के कुष्ठ आश्रम, वृद्ध आश्रम, कम्यूनिटी हॉल आदि सभी सार्वजनिक स्थानों को भी स्मार्ट किया जाना है। माना जा रहा है कि इससे आने वाले समय में शहर का स्वरूप बदल जाएगा। बैठक में नगरायुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, एमडीए समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे। इसके उपरांत नगर आयुक्त ने नगर निगम सभागार में अधिकारियोें की बैठक ली। उन्होंने सिटी के प्रस्ताव समय से तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed