{"_id":"602e0e4c22e0c912680d961e","slug":"todays-active-corona-cases-of-meerut-18-feb-2021-and-new-two-case-found-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में फिर दो महिला को कोरोना की पुष्टि, आज 6880 योद्धाओं का होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में फिर दो महिला को कोरोना की पुष्टि, आज 6880 योद्धाओं का होगा टीकाकरण
Thu, 18 Feb 2021 12:21 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बुधवार को 3641 मरीजों की जांच में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं, दोनों नौकरीपेशा महिलाएं हैं। मोदीपुरम और कृष्णानगर की रहने वाली हैं। मरीजों की कुल संख्या 21,327 हो गई है। अब तक 20,772 की छुट्टी हो चुकी है। 21 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 407 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मेरठ जिले में आज 6880 कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण होगा। इसके लिए 25 स्थानों पर 48 सत्र बनाए गए हैं। इसके साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण का फेज पूरा हो जाएगा। इसके बाद इनका 22 फरवरी को मॉपअप राउंड होगा। इसमें बचे हुए लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
फ्रंटलाइन वर्कर्स काफी कम संख्या में टीकाकरण करा रहे हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। टीकाकरण बढ़ाने के लिए लाभार्थियों को संदेश भेज दिए गए हैं, ताकि कोई न आने का बहाना न बना सके। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि है संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया है। मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, आनंद अस्पताल, हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़, भूड़भराल, मवाना, सरधना और हस्तिनापुर में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दुल्हन कार में कर रही थी डांस, तेज रफ्तार गाड़ी ने बरातियों को रौंदा, देखें हादसे की खौफनाक तस्वीरें
कल 1658 कोरोना योद्धाओं को लगेगा टीका
वहीं शुक्रवार को 11 स्थानों पर 25 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन पर 1658 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। जिन स्थानों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे, वे ब्रह्मपुरी यूपीएचसी, कैंट यूपीएचसी, महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, मवाना, मेडिकल कॉलेज, परीक्षितगढ़, भावनपुर, सरधना और सुभारती मेडिकल कॉलेज हैं।
निजी अस्पतालों से लेंगे सहयोग
50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों का भी सहयोग लेने की तैयारी कर रहा है। आईएमए के पदाधिकारियों से भी वार्ता की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/