फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today, the Prime Minister will review Delhi-Meerut Expressway

आज प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की समीक्षा

Wed, 24 Feb 2021 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Today, the Prime Minister will review Delhi-Meerut Expressway
मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का कार्य अंतिम चरणों में पहुंच चुका है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समीक्षा करेंगे। पिछले तीन दिनों से एनएचएआई की तरफ से तैयारियोें को किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे के चौथे चरण डासना से मेरठ 32 किमी का कार्य पूरा हो गया है। इस पर फिनिशिंग, टोल प्लाजा पर मशीनों को लगाने का कार्य किया जा रहा है। समीक्षा में प्रधानमंत्री इसके लोकार्पण की तिथि के विषय पर भी एनएचएआई से चर्चा करेंगे। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पहले ही इसके मार्च में इसके लोकार्पण की तैयारी के लिए एनएचएआई को कह चुके हैं। अब बस तिथि का इंतजार है।
विज्ञापन

एनएचएआई की तरफ से 32 किमी की पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन और ड्रोन से फोटोग्राफी कराई है। इसे वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। दूसरे चरण में यूपी गेट से डासना तक चल रहे निर्माण में आ रही दुविधा पर भी प्रधानमंत्री के सामने मंथन होगा। इस चरण को मई-2021 तक पूरा किया जाना है। एनएचएआई की तरफ से परतापुर इंटरचेंज पर बैरियर लगाकर वाहनों को एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए रोक दिया गया है। कुछ वाहन एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए गांव का रास्ता खोजकर जाने की कोशिश में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed