{"_id":"6338a61eb54c536ffc21637a","slug":"today-the-police-will-bring-the-artisan-who-ran-away-with-the-gold-of-the-saraf-city-news-mrt6078066107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ का सोना लेकर भागे कारीगर को आज लेकर पहुंचेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ का सोना लेकर भागे कारीगर को आज लेकर पहुंचेगी पुलिस
विज्ञापन
सराफ का सोना लेकर भागे कारीगर को आज लाएगी पुलिस
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र में सराफ का सोना लेकर भागे कारीगर चिरंजीत को पुलिस रविवार को यहां लेकर पहुंचेगी। हालांकि उसका साथी देवाशीष फरार है। पुलिस उसे भी जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। थाना क्षेत्र की नील गली में शफीकुल हल्दर (मूल निवासी गांव मालिया जिला हुगली कोलकाता) सात साल से रहते हैं। भूतल पर उनका हल्दर नाम से शोरूम है और प्रथम तल पर बंगाल के ही कई कारीगर काम करते है और उसी में रहते हैं। उन्होंने डेढ़ साल पहले चिरंजीत और देबाशीष निवासी डुबरीभेरी किरचा हुगली बंगाल को काम पर रखा था। बाजार से माल लाना और ले जाने की जिम्मेदारी चिरंजीत और देवाशीष की थी।
बुधवार को वह व्यापारी का लाखों रुपये का सोना लेकर फरार हो गए थे। देहली गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि चिरंजीत को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 40 ग्राम सोना और 480 ग्राम चांदी बरामद की। हालांकि इससे कहीं अधिक मात्रा में सोना ले जाने की चर्चाएं थीं।
वहीं, मामले में फरार साथी देबाशीष की तलाश की जा रही है। उसके कुछ रिश्तेदारों के बारे में पता चला है, जो मुंबई में रहते हैं। वहां की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। उनका कहना है कि चिरंजीत को लेने के लिए चार सदस्यीय टीम पहुंची है। रविवार सुबह की फ्लाइट है, दोपहर तक वह दिल्ली पहुंच जाएंगे। इसके बाद सीधे थाने लाया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक ले गया सराफा कारीगर का बैग
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर गड्ढे वाली मस्जिद निवासी सराफा कारीगर फैसल शुक्रवार आधी रात पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल से ई-रिक्शा में लौट रहा था। वह ई-रिक्शा से बैग लेना भूल गया। उसने काफी तलाश की, लेकिन चालक बैग लेकर फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।
फैसल ने बताया कि वह सराफा व्यापारियों के जेवरात डिजाइन करने का काम करता है। शुक्रवार शाम को एक ग्राहक को माल दिखाया। देर रात पत्नी और बच्चों के साथ आ रहा था और बैग ई-रिक्शा में ही भूल गया। शनिवार सुबह पीड़ित ने लिसाड़ीगेट थाने पहुंचकर बैग चोरी की शिकायत की है। उधर, सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।