{"_id":"61c8d017ee6f4a17567c5bb1","slug":"today-is-the-last-day-for-admission-in-llm-through-open-merit-city-news-mrt57084832","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलएम में ओपन मेरिट से एडमिशन का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलएम में ओपन मेरिट से एडमिशन का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में एलएलएम में ओपन मेरिट के एडमिशन का सोमवार को अंतिम दिन है। इसके बाद एडमिशन प्रक्रिया बंद हो जाएगी। बाकी कोर्सों में एडमिशन प्रक्रिया बंद हो चुकी है।
सीसीएसयू में एलएलएम में एडमिशन प्रवेश परीक्षा से होते हैं। प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर विवि ने मेरिट बनाई थी। चार मेरिट से एडमिशन हो चुके हैं। विवि ने अंतिम ओपन मेरिट जारी कर एडमिशन का अंतिम मौका दिया था। इसके ऑफरलेटर 23 दिसंबर तक जमा किए गए थे। विवि ने 24 और 27 दिसंबर को इनके प्रवेश करने को कहा था। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को एडमिशन की अंतिम तिथि है। सभी कॉलेज एडमिशन करके ऑनलाइन पोर्टल पर कन्फर्म करेंगे। इसके बाद एडमिशन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं के नाम इस मेरिट में हैं, वे अपना एडमिशन कन्फर्म कर लें। एडमिशन के वक्त लॉगइन आईडी से डाउनलोड किया गया फार्म, ऑफरलेटर, समस्त मूल कागजात और उनकी फोटो कॉपी, फोटो और आधार कार्ड आदि साथ लेकर जाएं।
चार केंद्रों पर होंगी एक से 15 जनवरी तक मौखिक परीक्षाएं
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध जिन छात्र-छात्राओं की वार्षिक एवं सम सेमेस्टर विशेष परीक्षा स्पेशल एग्जाम 2020-21 की लिखित परीक्षाएं नवंबर में हो चुकी हैं। इनकी मौखिक परीक्षाएं 01 जनवरी से 15 जनवरी तक होंगी। इनमें बीएड, एमएड, बीपीएड, मेडिकल और पैरा मेडिकल कोर्स शामिल नहीं हैं। परीक्षा के लिए मेरठ में चार केंद्र बनाए गए हैं। इनमें चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज माछरा, डीएन पीजी कॉलेज, मेरठ कॉलेज और आरजी कॉलेज शामिल हैं। मौखिक परीक्षाओं के संबंध में केंद्र या कॉलेज की वेबसाइट पर जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
कैंपस-कॉलेजों में आज से एक जनवरी तक शीतकालीन अवकाश
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में सोमवार से एक जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस दौरान शिक्षण कार्य स्थगित रहेेगा, बाकी कार्य होते रहेंगे। कैंपस में सभी कर्मचारी कार्यालय आएंगे। कॉलेजों में भी प्रवेश आदि प्रक्रिया जारी रहेगी।