फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today electricity workers will boycott work

आज कार्य बहिष्कार करेंगे बिजली कर्मचारी

Wed, 03 Feb 2021 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Today electricity workers will boycott work
मेरठ। विद्युत संशोधन बिल 2021 और निजीकरण के विरोध में बुधवार को बिजली कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है। हालांकि इमरजेंसी स्टाफ को कार्य बहिष्कार से छूट दी गई है। संविदा लाइनमैनों ने भी कार्य बहिष्कार में शामिल होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने केंद्र और राज्य सरकारों के निजीकरण की नीति के विरोध, बिजली निगमों का एकीकरण कराने के लिए और पुरानी पेंशन की बहाली की मांग कर रहे हैं। समिति के संयोजक रोहित कुमार और सह संयोजक आरए कुशवाहा ने बताया कि सुबह निर्धारित समय पर सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्य स्थल पर तो पहुंचेंगे, लेकिन काम नहीं करेंगे। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक मुख्यालयों पर विरोध सभा की जाएगी। कार्य बहिषकार के चलते कार्यालयों में समस्या लेकर जाने वालों की समस्या का निस्तारण नहीं होगा। निविदा-संविदा लाइनमैन सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि संविदा लाइनमैन कार्य बहिष्कार में शामिल नहीं हैं। वे ड्यूटी पर रहेंगे और फाल्ट आदि को समय से ठीक करके आपूर्ति बाधित नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed