{"_id":"5e3345ee8ebc3e4b166c4141","slug":"today-bank-strike-meerut-news-mrt4664460104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल आज से
विज्ञापन
मेरठ। बैंक कर्मचारी व अधिकारी शुक्रवार से दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। 11वें द्विपक्षीय समझौते के संबंध में आईबीए तथा यूएफ बीयू के बीच 18 जनवरी को हुई बैठक असफल होने के बाद घटक संगठनों ने आंदोलन का ऐलान किया था। जिसमें शुक्रवार से दो दिवसीय हड़ताल के साथ आंदोलन का निर्णय लिया गया है।
इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन के सचिव ललित कुमार शर्मा ने बताया 27 जनवरी को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया इंदिरा चौक पर सामूहिक प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में शुक्रवार से देशव्यापी हड़ताल के चलते जिले की करीब 450 सरकारी व गैर सरकारी शाखाएं बंद रहेंगी। जिसमें 10 से 11 हजार कर्मचारी व अधिकारी कार्य से विरत रहेंगे। हड़ताल के साथ शुक्रवार को बैंककर्मी माल रोड स्थित इलाहाबाद बैंक मेरठ कैंट शाखा पर संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन करेंगे। जबकि शनिवार 1 फरवरी को पंजाब नेशनल बैंक ईस्टर्न कचहरी रोड पर बैंककर्मी एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
जिला मंत्री यूपीबीईयू जिला इकाई प्रशांत शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय बंद के बाद मार्च महीने में भी तीन दिवसीय हड़ताल होगी। जिसके बाद 1 अप्रैल से बैंक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। शुक्रवार व शनिवार की हड़ताल के बाद 2 फरवरी को रविवार के चलते बैंकों में तीन दिन कार्य पूर्ण रूप से ठप रहेगा। जिससे ग्राहकों को लेनदेन के साथ भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
एक हजार करोड़ का लेनदेन होगा प्रभावित
देशव्यापी हड़ताल के चलते दो दिनों तक बैंकों की हड़ताल ग्राहकों को परेशान करेगी। वहीं जिले के करीब 450 बैंकों में प्रतिदिन करीब पांच सौ करोड़ रुपये का लेनदेन होता है। ऐसे में दो दिवसीय हड़ताल से बैंकों में एक हजार करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होगा।
एटीएम पर रहना होगा निर्भर
दो दिवसीय हड़ताल और तीसरे दिन रविवार के चलते तीन दिन तक बैंक ग्राहकों को सीडीएम व एटीएम पर निर्भर रहना होगा। तीन तीनों तक सीडीएम व एटीएम की परीक्षा होगी। कैश और इंटरनेट के भरोसे एटीएम कक्षों में भीड़ देखने को मिल सकती है।