फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   to break the lock of themple which are 100 meters of police station, stolen goods and money

मंदिर का ताला तोड़कर नगदी और हजारों का सामान चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 26 Apr 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
to break the lock of themple which are 100 meters of police station, stolen  goods and  money
किठौर(मेरठ)। कस्बा स्थित थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित दुर्गा मंदिर में चोरों ने धावा बोलकर नकदी, मोबाइल सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मंदिर के ट्रस्टी की तरफ से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मंदिर के ट्रस्टी मेरठ निवासी अनिल कुमार ने बताया कि थाने के पास स्थित दुर्गा मंदिर में पं. घनश्याम शास्त्री पुजारी हैं। प्रांगण में पुजारी के रहने के लिए दो कमरे बने हुए हैं। पुजारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात चोर दीवार कूदकर परिसर में आ गए और एक कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखे दो मोबाइल, आठ हजार रुपये और कपड़े चोरी कर ले गए। पुजारी ने बताया कि उन्हें चोरी का पता सुबह चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुजारी ने बताया कि गत 15 अप्रैल को भी चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर दानपात्र से चोरी करने का प्रयास किया था। इसके बाद उसी दिन रात में भी चोरी की कोशिश की थी। शुक्रवार रात मंदिर में चोरों ने सामान साफ कर दिया। इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरों की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed