फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tips to teach science to children in an interesting way

Meerut News: बच्चों को रोचक तरीके से विज्ञान पढ़ाने के टिप्स दिए

Sun, 28 Sep 2025 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Tips to teach science to children in an interesting way
शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर दिए गए प्रमाण पत्र (फोटो संस्थान)
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन
विज्ञापन

मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षण के अंतर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के शिक्षकों के लिए विज्ञान किट के प्रयोग संबंधित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में जनपद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों 102 शिक्षकों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. मंजीत कौर खनूजा, प्रवक्ता डायट ने प्रभारी के रूप में मौजूद रही। प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिए गए।

इस अवसर पर कोमल सिंह ढाका ने कहा कि उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए विकसित की गई विज्ञान किट एक पोर्टेबल प्रयोगशाला के रूप में कार्य करती है। जिसके कारण बच्चों को विज्ञान के तथ्यों को रटने की तनावपूर्ण प्रक्रिया से छुटकारा मिलता है। मंजीत कौर ने वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से मूर्त रूप को स्पष्ट करने पर बल दिया, इसके साथ-साथ विज्ञान किट की सहायता से बच्चों में विभिन्न प्रकार के कौशल, जैसे- सृजनात्मकता, समूह में कार्य करना, समस्या समाधान, खोजी प्रवृत्ति, वैज्ञानिक अवधारणाओं के उपयोग से अपने परिवेश से संबंध स्थापित करने की समझ विकसित करने पर बल दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षु प्रशांत कुमार, अंकुर सिंह, प्रदुम गौतम का विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों के प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण व्यवस्था में सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed