फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tillakaratne Dilshan afraid of these two Indian bowlers He revealed in Meerut

इन दो भारतीय गेंदबाजों से डरता था दिलशान का 'दिल': मेरठ आकर खुद किया खुलासा, एक पंजाब तो दूसरा है दिल्ली से

Sat, 21 Dec 2024 05:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 21 Dec 2024 05:10 PM IST
सार

तिलकरत्ने दिलशान ने बताया कि उन्होंने साउथ अफ्रीका में 2009 के आईपीएल में स्कूप शॉट खेला था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हेनरिक्स के खिलाफ यह शॉट लगाया था। 

विज्ञापन
Tillakaratne Dilshan afraid of these two Indian bowlers He revealed in Meerut
तिलकरत्ने दिलशान - फोटो : ICC

विस्तार

पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेट कप्तान और स्कूप शॉट को ईजाद करने वाले ऑलराउंडर तिलकरत्ने दिलशान ने कहा कि उन्हें हमेशा पहली गेंद से ही आक्रामक क्रिकेट खेला, लेकिन भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह और आशीष नेहरा की गेंदों से उन्हें डर लगता था। ये बातें उन्होंने यूपी के बागपत रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दिलस्कूप स्पोर्ट्स सिंथीसिस एडवॉन एकेडमी के शुभारंभ के दौरान कही। 

विज्ञापन

मौजूद भारतीय टीम में कौन पसंद
जब उनसे मौजूद भारतीय युवा क्रिकेटरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम लिया और कहा कि मुझे वो काफी पसंद है। वह काफी आगे जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने मेरठ के बल्लों की भी तारीफ की और कहा कि उनका खुद का ब्रांड भी मेरठ का ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिलस्कूप स्पोर्ट्स सिंथीसिस एडवॉन एकेडमी में क्या खास
उन्होंने कहा कि इस एकेडमी में क्रिकेट सहित सभी खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों के लेजेंड्स क्रिकेटर के अनुभव का लाभ युवाओं को मिलेगा। मेरठ, नोएडा के साथ चार शहरों में इसकी शुरुआत हो रही है। श्रीलंका, दुबई, ऑस्ट्रेलिया में भी एकेडमी की शुरुआत होगी।

विज्ञापन

हरभजन और नेहरा के बाद किसने किया ज्यादा तंग
उन्होंने स्कूल के बच्चों से भी वार्ता की और उनके सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि हमेशा लक्ष्य पर फोकस करें, प्लान बनाकर कॅरिअर के लिए जुटें। कुछ सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, ब्रेट ली जैसे कुछ गेंदबाजों का सामना करने में परेशानी हुई। उन्होंने बच्चों से कहा कि पढ़ाई और खेल में संतुलन बनाकर तैयारी करें। इस मौके पर डीपीएस के प्रो. वाइस चेयरपर्सन शशि सिंह, मैनेजर अतुल कुमार, प्रधानाचार्य मनीष सेकसरिया सहित अन्य मौजूद रहे।

2009 के आईपीएल में खेला था स्कूप शॉट
तलकरत्ने दिलशान ने बताया कि उन्होंने साउथ अफ्रीका में 2009 के आईपीएल में स्कूप शॉट खेला था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हेनरिक्स के खिलाफ यह शॉट लगाया था। करीब तीन महीने तक टेनिस बॉल से इस शॉट की प्रैक्टिस की। इसके बाद वर्ल्डकप में यह शॉट खूब खेला। तब से यह शॉट दिलस्कूप के नाम से जाना गया।

अश्विन विश्व के महान गेंदबाजों में शामिल
भारतीय गेंदबाज आर अश्विन के संन्यास पर दिलशान ने कहा कि एक खिलाड़ी कभी संन्यास नहीं लेना चाहता। जब मैं रिटायर्ड हुआ तो मैं दुनिया में नंबर वन ऑलराउंडर था, लेकिन महसूस किया कि अब युवाओं को मौका देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अश्विन विश्व के महान गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने सही वक्त पर फैसला लिया है। विराट और रोहित शर्मा के बारे में कहा कि एक सीरिज में खराब प्रदर्शन से कोई खिलाड़ी खराब नहीं हो जाता। यह कहना सही नहीं होगा कि वे संन्यास लें। भारत को वर्ल्डकप दिलाने में उनका बड़ा योगदान है। विराट के नाम बड़े रिकार्ड हैं। वह अभी कई साल तक क्रिकेट खेल सकते हैं। उन्होंने मेरठ के बल्लों के बारे में कहा कि वह खुद मेरठ के बल्ले से खेलते थे। आज काफी संख्या में खिलाड़ी यहां के बल्लों से खेलते हैं। पूर्व में पाकिस्तान में श्रीलंका टीम में आतंकवादी हमले को लेकर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के खिलाड़ी अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने न्यूजीलैंड से भी सीरीज जीती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed