{"_id":"6702d96f27aae40de20e9af7","slug":"tikaits-birth-anniversary-celebrated-as-farmer-awareness-day-meerut-news-c-29-1-mng1001-131514-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किसान जागृति दिवस के रूप में मनाई टिकैत की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किसान जागृति दिवस के रूप में मनाई टिकैत की जयंती
विज्ञापन
सिसौली। किसान मसीहा दिवंगत चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती किसान जागृति दिवस के रूप में मनाई गई। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलने से ही किसानों का कल्याण होगा।
किसान भवन पर सुबह हवन किया गया। इसके बाद दूर-दराज से आए किसानों ने स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने किसान भवन पर महात्मा टिकैत को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने अपना जीवन किसान-मजदूरों के हित में समर्पित कर दिया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुंडभर गांव में आयोजित कार्यक्रम में भी उनके कार्येां को याद किया गया। इस मौके पर चरण सिंह, नरेंद्र टिकैत, फूल सिंह बालियान, कमल मित्तल, जगवीर सिंह, भगत सिंह, जयदेव बालियान, ओमपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
पार्क स्थित चौधरी चरण सिंह भवन में जनपद जाट महासभा ने किसान मसीहा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुबह नौ बजे हवन हुआ। इसके बाद पिछली बैठक की कार्यवाही की सदस्यों ने पुष्टि की। जिलाध्यक्ष चौधरी धर्मवीर बालियान ने कहा कि समाज हित में संगठन के कार्य जारी रहेंगे। समाज की पहचान जिले से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कायम रहनी चाहिए। महामंत्री ओमकार अहलावत ने कहा कि जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान के पिता चौधरी शीशपाल सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जरूरतमंदों को नि:शुक्त रक्त की व्यवस्था के उद्देश्य से यह आयोजन किया जाएगा। जयवीर सिंह, रामपाल वर्मा, देवी सिंह, नरेंद्र पाल वर्मा, केडी वर्मा, यशपाल सिंह, दीपक बालियान, विराज तोमर, सुंदरपाल सिंह मौजूद रहे।