सरधना। जीरो डोज इम्प्लीमेंटेशन प्रोग्राम के तहत बुधवार को पीसीआई इंडिया एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 0-5 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए टीका मित्र रैली निकाली गई। संचालन कलस्टर कोऑर्डिनेटर मोहित कुमार ने किया।
रैली का उद्घाटन डॉ. संदीप गौतम और डॉ. निली ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है वह अपने बच्चों को नजदीकी टीकाकरण स्थल पर ले जाकर टीकाकरण कराएं। यह टीकाकरण 11 जानलेवा बीमारियों से बच्चों को बचाने में मदद करेगा। टीका मित्र रैली सरधना के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों मढियाई, कैली, कुलंजन, इस्लामाबाद और ईदगाह रोड में घूमी और लोगों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर कलस्टर कोऑर्डिनेटर शबाना खातून, बीपीएम नरेंद्र कुमार, डॉ. कपिल, और एआरओ अमरदीप मौजूद रहे।