फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tightening screws in black marketing case, invoice of two shopkeepers

कालाबाजारी मामले में कसा शिकंजा, दो दुकानदारों का चालान

Fri, 23 Apr 2021 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Tightening screws in black marketing case, invoice of two shopkeepers
कालाबाजारी मामले में कसा शिकंजा, दो दुकानदारों का चालान
विज्ञापन

मवाना। धूम्रपान का सामान एमआरपी से अधिक दाम पर बेचने पर बांट माप निरीक्षक ने दो दुकानदारों का चालान किया है। एसडीएम के निर्देश पर विभाग ने कालाबाजारी रोकने के लिए बाजारों में जांच की।

जिले में बीडी, सिगरेट, पान मसाला आदि समान अधिक दामों पर बेचे जाने की खबर अमर उजाला ने प्रकाशित की थी। इस पर एसडीएम कमलेश गोयल ने कार्रवाई की बात कही थी। उनके निर्देश पर बृहस्पतिवार को बांट माप निरीक्षक कल्पना तोमर टीम के साथ बाजार में उतरी। उन्होंने बताया कि सुभाष चौक पर स्थित दुकान पर एमआरपी से अधिक पर सिगरेट बेची जा रही थी। वहीं गोल मार्किट में भी एक दुकान पर कालाबाजारी चल रही थी। उन्होंने दोनों दुकानदारों का चालान कर दिया। एक दुकान पर आटे के पैकेट पर दाम अंकित नहीं मिले। उक्त दुकानदार का भी चालान किया गया। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि कोई एमआरपी से अधिक पर सामान बेचता मिलता है तो उसके खिलाफ 50 हजार रुपये तक की जुर्माने की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed