फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tight security on 28 Kanwar routes of 969 km

Meerut News: 969 किमी के 28 कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा

Thu, 23 Jul 2026 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Tight security on 28 Kanwar routes of 969 km
स्नान घाट पर 148 बैरियर और 157 नाव रहेंगी तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए मेरठ परिक्षेत्र में पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की तैयारी पूरी कर ली है। मेरठ रेंज के चार जिलों मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और बागपत में कुल 969 किलोमीटर लंबे 28 प्रमुख कांवड़ मार्गों पर यात्रा संचालित होगी। इन मार्गों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 148 बैरियर लगाए जाएंगे। वहीं 32 प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक और 12 श्रावण मेलों का आयोजन होगा।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। गंगा घाटों, नदियों और नहरों पर 157 नाव और 139 प्रशिक्षित गोताखोर तैनात रहेंगे। ब्रजघाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर जल पुलिस, फ्लड कंपनी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मुस्तैद रहेंगी।
विज्ञापन

घाटों पर डबल बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम, खोया-पाया केंद्र, वॉच टावर, पार्किंग, पीए सिस्टम और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है। संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी कर किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि रेंज के अंतर्गत मेरठ में सात प्रमुख कांवड़ मार्ग, बुलंदशहर में 10, बागपत में छह और हापुड़ में पांच प्रमुख मार्ग चिह्नित किए गए हैं। मेरठ में 13, बुलंदशहर में 10, हापुड़ में आठ और बागपत में एक प्रमुख शिव मंदिर में जलाभिषेक होगा।


डीआईजी ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नाविकों और गोताखोरों को पहले से ब्रीफ किया जाए। नावों में लाइफ जैकेट अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों और नहरों व नदी किनारे स्थित पुलिस चौकियों तथा मोबाइल वाहनों में भी लाइफ जैकेट रखी जाएं। साथ ही मंदिर और मेला प्रबंधन समितियों के साथ समन्वय बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाए। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग और घाटों का ही उपयोग करें।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed