फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tight guard in areas of super lock down

हॉट स्पॉट इलाकों में कड़ा पहरा, सड़कों पर ही पुलिस फोर्स

Fri, 10 Apr 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Tight guard in areas of super lock down
मेरठ। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 11 इलाकों में सुपर लॉक डाउन लागू किया गया है। कोरोना हॉट स्पॉट माने गए इन इलाकों को बुधवार देर रात से ही सील करते हुए पुलिस का कड़ा पहरा रहा। बृहस्पतिवार को इन इलाकों में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पुलिस फोर्स बृहस्पतिवार सुबह ही पुलिस सुबह ही सड़कों पर उतर गई थी। सदर सब्जी मंडी, दालमंडी, नवीन मंडी, खैर नगर समेत कई बाजारों में पुलिस ने सख्ती बरती। वहीं, हॉट स्पॉट माने गए शास्त्रीनगर सेक्टर-13, हुमायूं नगर, जमना नगर, सूर्य नगर, हरनाम दास रोड सिविल लाइन, सराय बहलीम, सोहराब गेट के अलावा सरधना, मवाना, फलावदा और सरूरपुर में सुपर लॉक डाउन किया गया है। इन सभी इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स लगा दिया गया, ताकि कोई भी इन इलाकों से बाहर न निकल सके और कोई बाहर का व्यक्ति इन इलाकों में प्रवेश न कर पाए।
विज्ञापन

सिविल लाइन की पॉश कॉलोनी सूर्य नगर और हरनाम दास रोड में आईजी रेंज प्रवीण कुमार पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि सुपर लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। कोई व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं जाएगा। खाद्य सामग्री की व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित लोगों को सुबह ही अलर्ट कर दिया गया। कहा कि कोई परेशानी आए तो संबंधित व्यक्ति पुलिस से संपर्क करे या फिर कंट्रोल रूम पर सूचना दे। आईजी ने कहा कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पुलिस उनकी परेशानी दूर करने के लिए हर समय अलर्ट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छतों पर या छज्जे पर न खड़े हों
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जिन 11 इलाकों को सुपर लॉक डाउन के तहत सील किया गया है, उनमें लोग न तो छतों पर खड़े हों और न ही छज्जों पर। कोई भी व्यक्ति बाहर न निकले। घर के अंदर ही रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। यदि किसी व्यक्ति को कोई परेशानी हो वह अपने इलाके में तैनात पुलिसकर्मियों को बताए या कंट्रोल रूम पर सूचना दे।

सख्ती से लोग घरों में कैद हुए
मेरठ। जिले में कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में सीलिंग की कार्रवाई हुई। जिसका असर पूरे शहर और देहात क्षेत्र में नजर आया। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के कमेला रोड, श्यामनगर, समर गार्डन, लखीपुरा, लिसाड़ी रोड, इस्लामाबाद, किदवईनगर सहित अन्य मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सख्ती का असर देखने को मिला। कमेला रोड स्थित कालोनियों में लोग गलियों में लगी बैरिकेडिंग से बाहर नहीं निकले। स्थानीय निवासी अमजद अली ने बताया शब ए बरात के दिन लोगों ने घर पर ही नमाज अदा की। पुलिस की सख्ती भी आम दिनों से ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed