{"_id":"63a3769cb71ab07b11249bab","slug":"thugs-rajendra-and-yashika-sent-to-jail-city-news-mrt618746430","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: राजेंद्र और यशिका अरोरा को भेजा जेल, दर्ज होगा गैंगस्टर का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: राजेंद्र और यशिका अरोरा को भेजा जेल, दर्ज होगा गैंगस्टर का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठग राजेंद्र और यशिका को जेल भेजा
मेरठ। केरल के दो परिवारों से नौकरी के नाम पर खातों से रकम उड़ाने वाले आरोपी राजेंद्र को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं, उसकी महिला मित्र को भी जेल भेजा गया है। आरोपियों के कब्जे से जेवरात बरामद किए हैं।
केरल के दो परिवारों को नौकरी का झांसा देकर आबूलेन के राजमहल होटल में बुलाया गया था। इसके बाद इन्हें नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और इनके खातों से रकम उड़ा ली थी। इस मामले में पुलिस ने राजेंद्र निवासी काली माता मंदिर सिविल सिटी थाना होलोवाल लुधियाना को गिरफ्तार किया था। उसे रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो अपनी महिला साथी यशिका अरोरा निवासी पंजाब एंड सिंध बैंक अरबन स्टेट फर्स्ट जालंधर का नाम बताया। टीम आरोपी को लेकर लुधियाना पहुंची और महिला मित्र को गिरफ्तार कर लिया था।
सीओ रूपाली राय ने बताया कि महिला ही आरोपी राजेंद्र की फर्जी आईडी तैयार करती थी। इसके बाद वह सिम लिया करता था। दोनों काफी समय से एक दूसरे के लिए काम कर रहे हैं। महिला की निशानदेही पर एक चेन, अंगुठी के अलावा कुछ जेवरात बरामद हुए हैं। बुधवार को आरोपी महिला और रिमांड पर लिए गए आरोपी राजेंद्र को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत का कहना है कि बरामद सोने-चांदी के जेवरात सील कर दिए गए हैं, जबकि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।