फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Throwing meat in front of temple in Meerut, and BJP MLA rebuked the police

मंदिर के बाहर फेंके मांस के टुकड़े, जबरदस्त हंगामा, भाजपा विधायक ने लगाई पुलिस को फटकार

Thu, 20 Sep 2018 03:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 20 Sep 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
Throwing meat in front of temple in Meerut, and BJP MLA rebuked the police
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में कुछ शरारती तत्वों ने मंदिर के बाहर मांस के टुकड़े फेंक दिए। इसे लेकर भाजपाइयों ने हंगामा कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने आनन- फानन में मांस हटवाकर किसी तरह लोगों को शांत किया। हालांकि पुलिस से पहले भाजपा विधायक सोमेंद्र तेमर भी मौके पर पहुंच गए। आगे जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन

बता दें कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के प्रह्लाद नगर में मंदिर के बाहर कुछ शरारती तत्वों ने मांस के टुकड़े फेंक दिए। इससे आस-पास के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया और फिर भाजपा नेता भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया।

इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर पुलिस से पहले मौके पर पहुंचे थे। तो इसलिए उन्होंने सीओ और इंस्पेक्टर को फोन कर लताड़ लगाई। वहीं निर्देश दिए कि जिन लोगों ने यह हरकत की है। उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। विधायक के आश्वासन पर भाजपाई शांत हुए। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह का कहना है कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed