{"_id":"5d6ed1848ebc3e0177689bd6","slug":"thrid-degree-kithor-news-mrt441473133","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्ड डिग्री से घायल युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्ड डिग्री से घायल युवक की हालत गंभीर
विज्ञापन
थर्ड डिग्री से घायल युवक की हालत गंभीर, आक्रोश
माछरा। किठौर थाने में पुलिस की थर्ड डिग्री से घायल युवक की हालत गंभीर है। उसे मेरठ स्थित एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस की कार्रवाई से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को एसएसपी और विधायक से मिलकर आरोपी दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
किठौर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कलां का अंकुश पुत्र महेंद्र कुमार को दो दिन पूर्व माछरा बस अड्डे से डायल 100 की पीआरवी ने उठाकर किठौर थाने में बंद करा दिया था। पुलिस ने बताया कि वह शराब पीकर हंगामा कर रहा था। वहीं अंकुश की मां कमलेश ने बताया कि जब वह बेटे के संबंध में पता थाना किठौर पहुंची तो अंकुश बेहोशी की हालत में बरामदे में पड़ा था। आरोप है कि जब उसने दरोगा से पूछा तो दरोगा ने उससे गाली गलौज की और भगा दिया। इसके बाद अंकुश को छोड़ दिया। अंकुश ने आरोप लगाया कि दरोगा ने उसे लोहे की रॉड से पीटा है। परिजनों ने उसे मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हसनपुर कलां के ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ता संजय शर्मा, सुरजभान, रविंद्र कुमार आदि ने कहा कि अंकुश को एसएसपी के कार्यालय मेरठ ले जाया जाएगा और आईजी, डीआईजी और एसएसपी से मिलकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी फैक्स द्वारा शिकायती पत्र भेजेंगे। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो मेरठ-गढ़ मार्ग पर जाम लगाया जाएगा। वहीं कई जाट समुदाय के लोगों ने भी समर्थन देने की बात कही। इस संबंध में एसपी देहात व एसएसपी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।