{"_id":"5e2aab908ebc3e4b2b120723","slug":"three-youth-killed-and-one-injured-in-road-accident-at-bijnor-district-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो हादसों में गई तीन युवकों की जान, एक गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो हादसों में गई तीन युवकों की जान, एक गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 24 Jan 2020 02:02 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में शुक्रवार को दो अलग- अलग हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
बता दें कि बैराज रोड पर कोहली फार्म के पास ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में मौके पर ही बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। उधर, स्योहारा में भी मुरादाबाद मार्ग पर गांव बगबाड़ा के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मां को जिंदगीभर का गम दे गया ये हादसा, बेटे के लिए रातभर मांगी दुआ, सुबह होते ही उजड़ गई दुनिया
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/