{"_id":"6018177a2103fa4b966d9a6f","slug":"three-year-old-child-miolested-by-a-man-in-hastinapur-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के हस्तिनापुर में तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, घर के पास खेल रही थी बच्ची, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के हस्तिनापुर में तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, घर के पास खेल रही थी बच्ची, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 01 Feb 2021 08:30 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 01 Feb 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से सटे हस्तिनापुर क्षेत्र में घर के पास अकेली खेल रही एक बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बच्ची को सीएचसी भर्ती कराया जहां से बच्ची की हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने सोमवार शाम को थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गांव के ही एक युवक पर अपनी तीन साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
व्यक्ति ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह मजदूरी कर परिवार को चलाता है और प्रतिदिन सुबह मजदूरी के लिए काम पर चला जाता है सोमवार को भी वह काम पर चला गया था।
विज्ञापन
सोमवार को उसकी तीन वर्षीय बच्ची घर के पास खेल रही थी गांव का ही निवासी एक व्यक्ति सोमवार लगभग दोपहर तीन बजे उसके घर के पास खेल रही बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घेर में ले गया और उसकी बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस की एक महिला वहां पहुंच गई जिसे देखकर वह बच्ची को बेहोश हालत में छोड़कर भाग गया।
उसके बाद उक्त महिला ने मामले की जानकारी बच्ची के परिजनों को दी परिजनों ने डायल 112 पर थाना पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बेहोश बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
इनका कहना है
सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह का कहना है कि बच्ची को इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है मामले की जांच की जा रही है पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/