फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three wheeler collision killed bike rider, fellow injured

थ्री व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Mon, 03 May 2021 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
Three wheeler collision killed bike rider, fellow injured
थ्री व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

- किठौर के हापुड़ तिराहे के निकट हुआ हादसा, थ्री व्हीलर कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। मेरठ-गढ़ मार्ग पर हापुड़ तिराहे के निकट थ्री व्हीलर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक थ्री व्हीलर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने थ्री व्हीलर को कब्जे में ले लिया है।

शनिवार रात लगभग 8 बजे कस्बा किठौर निवासी नाहिद (20) पुत्र शाहिद अपने साथी शानू के साथ बाइक पर सवार होकर हापुड़ रोड पर किसी काम से गया था। लौटते समय किठौर में हापुड़ तिराहे पर थ्री व्हीलर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा। रास्ते में नाहिद ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, चालक थ्री व्हीलर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed