फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three vehicles collided, four people including a woman were injured, two are in critical condition.

Meerut News: तीन वाहन आपस में भिड़े, महिला समेत चार घायल, दो की हालत गंभीर

Sun, 31 May 2026 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Three vehicles collided, four people including a woman were injured, two are in critical condition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर रविवार को अटेरना पुल के पास तीन वाहनों की आगे-पीछे से टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी सरधना में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार अटेरना पुल के निकट अचानक वाहनों की रफ्तार और दूरी का संतुलन बिगड़ने से एक वाहन दूसरे से वाहन टकरा गया। इसके बाद पीछे आ रहा तीसरे वाहन का चालक भी नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटना का शिकार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों में सवार लोग घायल हो गए। हादसे में गांव ढांसरी, मुजफ्फरनगर निवासी अनमोल पुत्र नीलम और संजय पुत्र सुखपाल, जागृति विहार मेरठ निवासी नीतू पत्नी संजय तथा मंडावर, बिजनौर निवासी आकाश पुत्र नवबहार घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सीएचसी सरधना पहुंचाया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नीतू और आकाश की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। अन्य दो घायलों का उपचार सीएचसी में किया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed