फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three-tier Panchayat elections : candidates organizing parties by ignoring code of conduct

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : शुरू हुआ दावतों का दौर, आचार संहिता दरकिनार, पुलिस की सख्ती हुई कमजोर  

Sun, 11 Apr 2021 12:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Apr 2021 12:12 AM IST
सार

  • चुनाव आयोग व शासन की सख्ती के बावजूद चल रहा चुनावी दावतों का दौर
  • अब तक 248 भावी प्रत्याशियों के खिलाफ हो चुके आचार संहिता के उल्लंघन के मुकदमे

विज्ञापन
Three-tier Panchayat elections : candidates organizing parties by ignoring code of conduct
पंचायत चुनाव को लेकर हो रहीं दावतें - फोटो : amar ujala

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भले ही चुनाव आयोग व शासन सख्त हो, लेकिन इसके बावजूद भावी प्रत्याशी वोटरों को रुझाने के लिए दावतें देने में पीछे नहीं हट रहे हैं। 
विज्ञापन


हालांकि मामला सामने आने पर आचार संहिता का उल्लंघन करने में रिपोर्ट दर्ज भी हो रही है, लेकिन असर नहीं पड़ रहा है। पुलिस के आंकड़ों की माने तो अब तक आचार संहिता के उल्लंघन के 69 मुकदमे दर्ज हुए है, जिनमें 248 प्रत्याशियों को चुनावी दावत करना, दारू व मिठाई बांटने आदि का आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन


केस एक : बड़ौली गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी सुधीर उर्फ बिल्लू के खिलाफ वोटरों को खाना खिलाने और आचार संहिता का उल्लंघन करने में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो : बावली गांव मेें प्रधान पद के प्रत्याशी देशपाल सहित छह अज्ञात लोगों के खिलाफ भी लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

 

केस तीन : चिरचिटा गांव निवासी देवेंद्र पुत्र उग्रसैन, मलखान पुत्र लालमन, जगदीश पुत्र भूरा, प्रवीण पुत्र लीले, भूषण पुत्र जगत, धर्मवीर पुत्र श्रीचंद, राधे पुत्र अजब, साहब पुत्र प्रसादी, बिल्लू पुत्र विराना सहित अन्य के खिलाफ मतदाताओं को लुभाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। 

ये बोले मतदाता
ब्रह्मकौर देवी का कहना है कि ऐसे प्रत्याशियों का लोगों को बहिष्कार करना चाहिए, जो जीत के लिए लोगों को नशाखोरी व लालच में डाल रहा है। जीतने के बाद वह क्या विकास करेगा, जनता जानती है।

सत्यपाल व विनोद भारद्वाज का कहना है कि पढ़े-लिखे प्रत्याशी को चुने। जो प्रत्याशी चुनाव मेें जीत के लिए लोगों को दावतें देकर गुमराह कर रहा है, उनका पर्चा खारिज होना चाहिए। जनता को जागरूक होना पड़ेगा। तभी गांवों का विकास संभव है। 

ऐसे प्रत्याशियों का लगातार नजर रखी जा रही है, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है। उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जा रही है। - दुर्गेश मिश्र, एसडीएम।

चुनाव आचार संहिता का किसी भी कीमत पर उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। जो प्रत्याशी वोटरों को दावतें व लड्डू बांट रहे है, उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे है। - आलोक कुमार, सीओ बड़ौत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed