फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three thieves arrested for stealing electric power lines.

Meerut News: विद्युत लाइनों के तार चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2026 07:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 04 Jul 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Three thieves arrested for stealing electric power lines.
495 किलो चोरी का तार, तमंचा और चोरी के उपकरण बरामद किए
विज्ञापन

कई गांवों से चोरी किए थे तार
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। थाना पुलिस और स्वाट टीम ने तीन बिजली के तार चाेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे 495 किलो चोरी के बिजली के लोहे के तार के अलावा एक अवैध तमंचा, दो कारतूस तथा तार काटने के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कैलीरामपुर नहर पुल के पास से गुलाब, सारिक निवासी रसूलपुर औरंगाबाद थाना भावनपुर तथा सुहेल निवासी ग्राम रुहासा थाना दौराला को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एतमादपुर, दुर्वेशपुर, नारंगपुर, सोना, लू बक्सर, शाहकुलीपुर, पसवाड़ा मार्ग, स्याल और राली चौहान क्षेत्र में एचटी और एलटी बिजली लाइनों के करीब 80 खंभों से तार चोरी किए थे। चोरी किए गए अधिकांश तारों को काटकर फेरी लगाने वाले कबाड़ियों को बेच दिया गया था, जबकि कुछ तार घनी झाड़ियों में छिपा दिए गए थे। पुलिस ने उक्त चोरों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed