फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three teams formed in case of Gokshi

गोकशी के मामले में तीन टीमें गठित

Fri, 26 Feb 2021 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Three teams formed in case of Gokshi
गोकशी के मामले में तीन टीमें गठित
विज्ञापन

सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव डाहर-रिठाली के आम के बाग में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस तीन टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के खुलासे को लेकर पुलिस मेरठ-करनाल हाईवे और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज गहनता से देख रही है। पुलिस ने घटना का जल्द खुलासा करने का दावा किया है।
मंगलवार रात गांव डाहर-रिठाली के जंगल में हाईवे के किनारे आम के बाग में गो तस्करों ने कई गोवंश काटकर उनके अवशेष जंगल में फेंक दिए थे। जिसे लेकर भारी संख्या में डाहर के ग्रामीण व हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा करते हुए मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम कर दिया था। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। तीन दिन में घटना के खुलासे के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि गोकशी की घटना के खुलासे के लिए तीन टीम लगाई गई हैं। आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed