फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three smugglers caught with leopard skin in Saharanpur, one absconding

सहारनपुर: तेंदुए की खाल के साथ तीन तस्कर दबोचे, एक फरार, पूछताछ में हुए ये खुलासे

Tue, 07 Jan 2020 04:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Jan 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers caught with leopard skin in Saharanpur, one absconding
leopard skin - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तेंदुए की खाल के साथ स्वाट टीम और कोतवाली देवबंद पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस का दावा है कि आरोपी उत्तराखंड़ से तेंदुए की खाल लेकर आए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी मुबारिक हसन और कोतवाली देवबंद इंस्पेक्टर यज्ञ दत्त शर्मा ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर देवबंद क्षेत्र के कासिमपुर फाटक के पास से राकेश धीमान निवासी टीचर्स कॉलोनी देवबंद सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

अन्य दोनों आरोपियों ने अपने नाम अमि उर्फ अन्नू, अभय टंडन उर्फ तन्नू निवासी मोहम्ला कायस्थवाड़ा देवबंद जनपद सहारनपुर बताए। आरोपियों के पास से एक तेंदुए की खाल और बाइक बरामद हुई है।

पुलिस का दावा आरोपी उत्तराखंड़ से तेंदुए की खाल लेकर आए थे। मुख्य आरोपी देहरादून निवासी आशुतोष अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है, जिसकी गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है। 

अंतरराज्यीय बाजार में लाखों में बिकती है खाल
एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि आरोपियों ने देहरादून निवासी आशुतोष से सस्ते दामों में खाल खरीदी थी, जिसे वह महंगे दामों बेचते थे।

अंतरराज्यीय बाजार में तेंदुए की खाल की कीमत 15 से 20 लाख रुपये है। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि वे वन्य जीवों की खाल आशुतोष से खरीदते रहे हैं। आशुतोष की गिरफ्तारी पर ही स्पष्ट हो सकेगा कि खाल उत्तराखंड़ में किस जगह से लाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed