फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three smugglers arrested with 67 kg of ganja

67 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Thu, 14 Oct 2021 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with 67 kg of ganja
67 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। सर्विलांस टीम और देहली गेट पुलिस ने बुधवार को गांजे की सप्लाई करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार हो गया। इनके कब्जे से 67 किलो गांजा बरामद किया गया। इनमें एक-एक किलो के 54 और आधा-आधा किलो के लिए 26 पैकेट शामिल हैं। बरामद गांजे की कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपये बताई जा रही है। यह गांजा सिवालखास में सप्लाई होना था। आरोपी लंबे समय से मेरठ और आसपास के जिलों में गांजे की सप्लाई कर रहे थे। इनके कब्जे से कार भी जब्त की गई है।

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि शाह आलम निवासी सिवालखास, खुशनूद निवासी बुटराड़ा शामली और खुर्शीद निवासी गांव मांडी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है। इनका साथी मेहरबान निवासी सूजड़ू कोतवाली गिरफ्त में नहीं आ सका है। पुलिस ने मेहरबान, बाबर, राशिद और नौशाद के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। सीओ ने बताया कि आरोपी गांजा बेचने के लिए सिवालखास और अन्य स्थानों पर जा रहे थे, सर्विलांस टीम ने देहली गेट पुलिस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी 11 हजार रुपये किलो के हिसाब से गांजा बेच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed