{"_id":"6817d0e0c97003e1ee0d0ce6","slug":"three-sisters-took-an-oath-to-follow-the-divine-principles-meerut-news-c-14-1-mrt1002-851023-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बहनों ने ईश्वरीय मर्यादाएं निभाने की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बहनों ने ईश्वरीय मर्यादाएं निभाने की शपथ ली
विज्ञापन
इकरार अहमद......चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में ब्रह्मकुमारी कुमारी के कार्यक्रम में मंच पर बै
मेरठ। सीसीएसयू में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की तीन बहनों बीके शिवानी बहन, बीके बबीता बहन और बीके अंशू ने परमपिता परमात्मा के यज्ञ के प्रति दिव्य समर्पण किया। उन्होंने ईश्वरीय मर्यादाओं को निभाने की शपथ ली। बहनें डोली पर सवार होकर चलीं।
इससे पहले अभिभावकों ने तीनों बहनों का हाथ राजयोगिनी चक्रधारी दीदी और सुदेश दीदी के हाथों में सौंपकर ईश्वर को समर्पित किया। चक्रधारी दीदी ने कहा कि कन्याएं योग्य वर की इच्छा से शिव की आराधना करती हैं, मगर इन भाग्यशाली कन्याओं ने तो परमपिता परमात्मा का ही वरण कर लिया है। निश्चित ही यह बेहद शुभ घड़ी है। माउंट आबू स्थित ज्ञान सरोवर की डायरेक्टर सुदेश दीदी ने कहा कि यह आत्मा का परमात्मा के साथ बंधन है। उन्होंने कहा कि वह 16 साल की उम्र में ईश्वर को समर्पित हुईं, आज 67 साल की आयु तक भी खुद को धन्य समझ रही हैं।
दिल्ली रोड स्थित प्रभु मिलन भवन सेवा केंद्र की प्रभारी सुनीता बहन ने शुभकामनाएं दीं। अंत में केक कटिंग कर अलौकिक उत्सव का समापन हुआ। गौरव ग्रुप ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। मंच संचालन कमल दीदी और इशू दीदी ने किया। हरीश मोयल भाई ने भावपूर्ण गीत सुनाया। इस अवसर पर राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति संगीता शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, कमल दत्त शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
ब्रह्माकुमारीज नवीन सेवा केंद्र का शुभारंभ
मेरठ। गार्गी स्कूल के पीछे गली नंबर तीन भागीरथी कुंज गंगानगर में शिव वरदान सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। यहां सुदेश दीदी और चक्रधारी दीदी ने कहा कि यह भवन अशांत आत्माओं को शांत करने के लिए समर्पित है। यहां आने वालों को शांति की अनुभूति होगी। इस मौके पर सुदेश दीदी, सुनीता बहन सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो