फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three policemen suspended, including policeman found drunk and sleeping on duty in bijnor

बिजनौर: शराब पीकर चारपाई पर सोते मिले दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Mon, 07 Dec 2020 02:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Dec 2020 02:08 PM IST
सार

  • दो की शिवालाकला थाना क्षेत्र में गश्त करने और तीसरे की कोतवाली में लगी थी ड्यूटी 

विज्ञापन
Three policemen suspended, including policeman found drunk and sleeping on duty in bijnor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एसपी डाॅ. धर्मवीर सिंह ने ड्यूटी पर नहीं जाकर शराब के नशे में अपनी चारपाई पर सोते मिलने वाले दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें दो की ड्यूटी पैदल गश्त में लगाई गई थी जबकि तीसरे की ड्यूटी कोतवाली में लगी थी। 

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस लाइन में तैनात दरोगा नीरज कुमार व पुलिस कर्मी हरपाल सिंह की ड्यूटी पैदल गश्त के लिए शिवालाकला थाने में लगाई गई थी जबकि विकास कुमार की ड्यूटी शहर कोतवाली में लगी थी। जब तीनों पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। 

विज्ञापन

इस दौरान तीनों बैरक में चारपाई पर शराब के नशे में अचेत अवस्था में मिले। तीनों को जब उठाया तो उनके होश उड़ गए। उनसे ड्यूटी पर नही जाने का कारण मालूम किया गया तो नशे की हालत में होने के चलते उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 

पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक ने तीनों को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया तो उनके शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई। उन्होंने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट एसपी को भेज दी।

एसपी ने कर्तव्य पालन में अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता व अकर्मण्यता बरतने व आम जनता में पुलिस की धवि धूमिल करने में दरोगा समेत तीनों को निलंबित कर दिया है।

एसपी के मुताबिक अगर पुलिसकर्मी इस तरह की हरकत करेंगे तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को हर हाल में अपनी ड्यूटी पर जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed