फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three players from DM Public School selected at the state level.

Meerut News: डीएम पब्लिक स्कूल के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन

Tue, 08 Sep 2026 07:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Three players from DM Public School selected at the state level.
परी​क्षितगढ़- डीएम प​ब्लिक स्कूल में विजेता ​खिलाड़ी व स्टाफ।
परीक्षितगढ़। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में डीएम पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में चार पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन

डीएम पब्लिक स्कूल के छात्र सार्थक खारी ने अंडर-14 ट्रायथलॉन में रजत पदक, गुरवाणी ढिल्लों ने अंडर-14 ट्रायथलॉन में रजत पदक, सिद्धि भाटी ने अंडर-16 की 600 मीटर दौड़ में रजत पदक तथा याशिका हून ने अंडर-16 की 600 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस सफलता में विद्यालय कोच रूबी हून का महत्वपूर्ण योगदान रहा। छात्र सार्थक खारी, गुरवाणी ढिल्लों और सिद्धि भाटी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। प्रधानाचार्य विनोद सिंह, स्कूल डायरेक्टर रविंद्र चौधरी व भागेश्वरी चौधरी ने कोच व चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed