{"_id":"683cb5bff16af3b07c091343","slug":"three-people-including-father-and-son-injured-with-knife-due-to-enmity-sardana-news-c-44-1-smrt1055-108430-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में चाकू से पिता-पुत्र समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में चाकू से पिता-पुत्र समेत तीन घायल
विज्ञापन
सरधना। देहात क्षेत्र के गांव नवाबगढ़ी निवासी वकील, बिलाल, इमामुद्दीन पर आरोपियों ने रंजिश के चलते चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों के हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायलों को लेकर थाना पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें टरका दिया।
नवाबगढ़ी निवासी वकील पुत्र अब्दुल हमीद ने बताया कि आरोपियों से एक महीने पहले उनकी लड़की के साथ मारपीट के मामले में विवाद हो गया था। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में दी थी। इसी बात को लेकर आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं। बताया कि रविवार को उसका बेटा बिलाल दोना पत्तल की गाड़ी लोड कर रहा था। इसी बीच आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। उसने सीसीटीवी कैमरे में बेटे के साथ मारपीट होते देखी तो वह भी मौके पर पहुंच गया। आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। पिता व बेटे के साथ मारपीट होते देख पास में मजदूरी कर रहा इमामुद्दीन बचाव के लिए आया तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। परिजन घायलों को लेकर थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत को अनुसुना कर दिया और धमकाते हुए थाने से बाहर जाने को कहा। काफी देर बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पक्ष के लोगों को ही थाने में बैठा लिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।