{"_id":"5e564ee38ebc3ef3a764190d","slug":"three-people-died-in-an-accident-in-bijnor-district-after-a-car-hit-the-bicycle","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: बिजनौर में तेज रफ्तार कार से टकराई साइकिल, बुजुर्ग सहित तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: बिजनौर में तेज रफ्तार कार से टकराई साइकिल, बुजुर्ग सहित तीन लोगों की मौत
Thu, 27 Feb 2020 02:12 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बताया गया कि घायल दो लोगों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नूरपुर थानाक्षेत्र के पित्तन औंधा निवासी नफीस (65) नूरपुर से आंखों की दवाई लेकर वापस जा रहा था। यहां रास्ते में बिजनौर रोड पर ग्राम धमरोला के नजदीक नफीस की साइकिल सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को भी रास्ते से हटवाया और मृतक व घायलों के परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
वहीं चिकित्सकों के दौरान हादसे में घायल हुए दोनों लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के शव पीएम के लिए भेज दिए। वहीं सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। एकसाथ तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।