फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three more people died due to fever in the district

बुखार से तीन की मौत

Wed, 30 Oct 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three more people died due to fever in the district
मच्छर - फोटो : ????
जिले में बुखार से तीन और लोगों की जान गई
विज्ञापन

अफजलगढ़/रायपुर सादात/नूरपुर। गांव शाहपुर जमाल में पांच वर्षीय बच्चे की बुखार से मौत हो गई। वहीं गांव अजुपुरा में भी बुखार से एक व्य?िक्त की मौत हो गई।? उधर, नूरपुर में गांव हंसुपुरा में एक महिला की भी बुखार से मौत हो गई।
गांव शाहपुर जमाल निवासी रणवीर सिंह ने बताया कि उनके पांच वर्षीय सचिन को दो दिन से बुखार था। पहले परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पीएचसी प्रभारी कासमपुरगढ़ी रजनीश कुमार ने गांव में टीम भेजकर जांच कराने और बीमार लोगों का उपचार कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

वहींरायपुर सादात में क्षेत्र के मोहल्ड़वाला, नरूल्लोपुर, गढ़ी, ब्रह्मणवाला, हरगनपुर, बेनी गणेश, पूरनपुर, कोट कादर आदि गांव में बुखार को प्रकोप जारी है। गांव अजुपुरा निवासी 50 वर्षीय जुल्फिकार उर्फ गुड्डू एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। स्थानीय चिकित्सकों से आराम न होने पर परिजनों ने उन्हें मेरठ भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जुल्फिकार का शव जैसे ही गांव पहुंचा परिजनों सहित गांव मातम छा गया। 15 दिन बाद उनकी पुत्री की शादी होनी थी, हादसे के बाद शादी की खुशियां पर मातम में बदल गई। ग्रामवासियों नरेश, दौलत सिंह, अरविंद, नरेंद्र, साबिर, भारत सिंह, पूरन सिंह, देवेंद्र सिंह, फुरकान आदि का कहना है कि पीएचसी हरगनपुर और टांडा माईदास दूर होने से मरीजों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं हैं। क्षेत्रीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नूरपुर में गांव हंसुपुरा निवासी सोनू की पत्नी सोनम पांच दिनों से वायरल बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने उसे मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया था। सोनम को जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे उपचार के लिए जौलीग्रांट (देहरादून) ले गए, जहां सोमवार की शाम उसकी मौत हो गई। ग्रामवासियों के मुुताबिक उनके गांव में वायरल बुखार से पहले भी दो मौत हो चुकी हैं। गांव में । सैकड़ों की संख्या में लोग वायरल बुखार से पीड़ित हैं। पास के ही गांव रोशनपुर के ग्राम प्रधान बलवंत सिंह को भी डेंगू की पुष्टि हुई है। उनका मेरठ में उपचार चल रहा है। इसके अलावा और भी कई ग्रामवासियों को मुरादाबाद व मेरठ में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed