फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three months training for youth for employment

Meerut News: युवाओं को रोजगार के लिए तीन माह की ट्रेनिंग

Tue, 24 Mar 2026 06:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Three months training for youth for employment
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। सेवा भारती मेरठ महानगर और लाला मोतीलाल गोयल ग्लोबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कंकरखेड़ा स्थित सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना पर कार्यशाला हुई। इसमें मुख्य वक्ता डॉ. सचिन गोयल ने बताया कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन माह की निशुल्क ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें 200 घंटे का प्रशिक्षण, साथ ही हॉस्टल में रहने-खाने की मुफ्त सुविधा प्रदान की जाती है। प्रशिक्षण हेल्थ केयर, ड्रोन, सोलर, बढ़ई, दर्जी, कंप्यूटर और बिजली संबंधी कार्य समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अध्यक्षता फाउंडेशन अध्यक्ष विनोद गोयल ने की। उन्होंने बताया कि योजना प्रदेश के 33 जिलों में संचालित है। अब तक करीब 50 हजार युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा चुका है। ऐसे आवेदकों के लिए कम से कम योग्यता 10वीं पास और आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। मेरठ में प्रशिक्षण बीआईटी कॉलेज बाईपास पर होगा। संचालन जनार्दन शर्मा ने किया। कार्यक्रम में अतिवीर जैन, पराग, प्रभात राय, डॉ. सचिन गोयल, संजीव गुप्ता और जनार्दन शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed