फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three miscreants running away from bike robbed and caught mobile

मोबाइल लूटकर बाइक से भाग रहे तीन बदमाशों को पकड़ा

Sat, 14 Mar 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants running away from bike robbed and caught mobile
मोबाइल लूटकर बाइक से भाग रहे तीन बदमाशों को पकड़ा
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ, मोदीनगर और गाजियाबाद में पिछले कई माह से मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पिछले पांच माह में अलग-अलग स्थानों से 100 से ज्यादा मोबाइल लूट चुके हैं। लूटने के बाद मोबाइल फोन एक दुकानदार के माध्यम से बेच देते थे। बाद में पैसों का बंटवारा करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
टीपी नगर क्षेत्र में एचआरएस चौक के पास शुक्रवार शाम बाइक सवार तीन युवकों ने ऑटो से उतरकर जा रही युवती से मोबाइल झपट लिया और बाइक पर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पीछा किया। 200 मीटर दूरी पर एसओ टीपी नगर दिनेश कुमार चेकिंग कर रहे थे। लोगों ने शोर मचाया तो बाइक से बदमाश भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने भी पीछा किया। सामने से पुलिस की गाड़ी आते देखकर बाइक फिसल गई, जिसके बाद तीनों बदमाश गिर गए। भीड़ ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने तीनों को भीड़ से छुड़ाया और थाने भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शुभम, सौरभ और हिमांशु निवासी मोदीनगर हैं। जिनके पास से एक बाइक बरामद हुई है। बाइक की नंबर प्लेट पर नंबर भी फर्जी पाया गया, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

गिरोह का सरगना शुभम है। पूछताछ में शुभम ने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद के कविनगर, मोदीनगर, परतापुर, कंकरखेड़ा में शाम होने के बाद मोबाइल लूट करते थे। एक मोबाइल को दो से तीन हजार रुपये में बेच देते थे। इसी गिरोह ने परतापुर के गेझा मार्ग पर महिला से 20 दिन पहले पर्स लूटा था। बाद में सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने भी तीनों युवकों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed