फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three members of the family suicide together in meerut up

मेरठ: मर्डर या सुसाइड के बीच उलझी पुलिस, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत

Mon, 05 Nov 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 05 Nov 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
Three members of the  family suicide together in meerut up
मौके पर जुटी भीड़

यूपी के मेरठ में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने एक साथ मौत को गले लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में समर गार्डन में पूरे परिवार की एकसाथ मौत से इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी के मुताबिक इश्तियाक पुत्र अली हसन अपनी पत्नी और बेटी के साथ जैद गार्डन कॉलोनी में रह रहा था। जबकि उसके पिता नजदीक ही दूसरी कॉलोनी में रहते हैं। उसका बेटा उसकी बहन शबाना के घर मुरादनगर रहता था। 
विज्ञापन


रविवार तड़के उसकी अपनी पत्नी से किसी बात पर कहासुनी हो गई, जिसके बाद देर रात उसने अपनी बहन को फोन किया और कहा कि 'मैं जा रहा हूं, मेरे बेटे का ख्याल रखना।' बहन ने उसे काफी समझाया लेकिन कुछ ही देर बाद उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन ने अनहोनी का शक होने पर अपने पिता को फोन किया। पिता ने जब इश्तियाक के घर पहुंचकर देखा तो दरवाजा बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पिता ने डायल 100 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस खिड़की तोड़कर पुलिस अंदर घुसी तो इश्तियाक कमरे की चौखट से एक दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। वहीं उसकी पत्नी और बेटी बेड पर मृत पड़ी हुईं थी। 

पुलिस ने तीनों के शवों को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के बाद एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार परिवार के तीनों सदस्यों ने आत्महत्या क्यों कि इसकी जानकारी जुटाई हा रही है। वहीं हत्या का शक भी जताया जा रहा है। 

उधर इश्तियाक के पिता का कहना है कि कुछ वर्ष पहले इश्तियाक के दोस्त की नहर में डूबकर मौत हो गई थी जिसके बाद उस पर दोस्त की हत्या का आरोप लगा था। वह कई वर्ष जेल में रहकर आया था। जिसके बाद दो साल पहले उसके एक बेटे की भी मौत हो गई थी।

इश्तियाक ड्राइवर था और गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी माली हालत ठीक नहीं थी। हो सकता है कि इसी वजह से उसने पत्नी और बेटी के साथ मौत को गले लगा लिया हो। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed