दर्दनाक हादसा: मुजफ्फरनगर में ट्रक ने बाइक को कुचला, महिला सहित तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसे में मां-बाप और बेटे की मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली।
शुक्रवार दोपहर मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मार्ग पर रोहाना क्षेत्र में गांव मलीरा के नजदीक एक बाइक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आस पास हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार म़ृतकों की पहचान शास्त्री पार्क दिल्ली के रहने वाले सलीम उम्र 52, उनकी पत्नी बानो उम्र 50 वर्ष तथा बेटे भूरा उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि ये तीनों बाइक पर सवार होकर दिल्ली से देवबंद जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
वहीं मुजफ्फरनगर के मल्लूपुरा निवासी और मृतक सलीम के दामाद आरिफ कुरैशी ने शहर कोतवाली में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ट्रक चालक मौके से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/