फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three killed, seven injured in vehicle collision

वाहनों की टक्कर से गई तीन की जान, सात लोग घायल

Mon, 01 Feb 2021 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Three killed, seven injured in vehicle collision
वाहनों की टक्कर से गई तीन की जान, सात लोग घायल
विज्ञापन

हस्तिनापुर/खरखौदा/बहसूमा/गढ़मुक्तेश्वर। वाहनों की टक्कर से रविवार को अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। हस्तिनापुर में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। खरखौदा क्षेत्र में कार की टक्कर से एक युवक की जान चली गई। वहीं झुनझुनी बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई।
हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव लतीफपुर निवासी करतार सिंह उर्फ बब्बे(35) अपनी पत्नी बबली कौर और बच्चे को लेकर बाइक से हंसापुर गांव से लतीफपुर लौट रहा था। मखदूमपुर रोड पर बमरोली चौराहे के पास सामने से तेज गति से आए टिकौली शुगर मिल के ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बबली और बच्चा दूर जाकर गिरे, जबकि ट्रक करतार सिंह के ऊपर से गुजर गया। इससे करतार की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बबली ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने ट्रक चालक को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बबली ने बताया कि आरोपी चालक नशे में था और तेज गति से ट्रक चला रहा था। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पति की मौत के बबली और अन्य परिजनों का रो रोकर बुराहाल था। वहीं कई बार बेहोश हुई। दोनों के तीन बच्चे हैं। ग्राम प्रधान सज्जन सिंह ने बताया कि बब्बे सिंह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन

कार सवार ने युवकों को मारी टक्कर
खरखौदा/बहसूमा। विद्युत निगम के अवर अभियंता की अनियंत्रित कार ने पहले हापुड़ मेरठ रोड पर गांव कैली में सडक पार कर रहे एक पैदल युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया था बाद में उसी कार नरे फफूंडा में बाइक को टक्कर मारी। जिसमें तीनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। फफूंडा में घायल बाइक सवार एक घायल ने रास्ते में ही दम तोड दिया था। ग्रामीणों ने अवर अभियंता की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया था। इस मामले में मृतक पक्ष ने कार चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव फफूंडा निवासी रविंद्र (30) पुत्र राम किशन बिजली बंबा बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। उसी पंप पर उसका चचेरा भाई सोनू भी नौकरी करता है। शनिवार को रविंद्र व सोनू बाइक से घर लौट रहे थे। मेरठ-हापुड़ मार्ग पर फफूंडा के पास सामने आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को अस्पताल के लिए भेज दिया, लेकिन रास्ते में ही रविंद्र की मौत हो गई। वहीं भीड़ ने कार चालक विद्युत निगम के अवर अभियंता गांव धनतला निवासी ओमवीर को दबोच लिया और मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। रविंद्र के तहेरे भाई सुरेंद्र ने ओमवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद रविंद्र का शव का गांव स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने रविवार को आरोपी का चालान कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी चालक ओमवीर नशे में था। उसने गांव कैली में प्रेम वाटिका के सामने पैदल जा रहे गांव फकरपुर कबट्टा निवासी हरेंद्र को भी टक्कर मारकर घायल का दिया था। उसे पुलिस ने मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
हादसे में अधेड़ की मौत
बहसूमा। झुनझुनी बाईपास पर एक बाइक सवार अधेड़ अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मवाना सीएचसी में भर्ती कराया। गांव समसपुर निवासी सुधीर सिरोही ने बताया कि उसका भाई सनोज (45) सैनी पेपर मिल में ऑपरेटर के पद पर तैनात था। शनिवार देर शाम वह बाइक पर सवार हो गांव लौट रहा था। झुनझुनी बाईपास पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे सनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में इलाज के दौरान सनोज की मौत हो गई। परिवार में सनोज की पत्नी के अलावा बेटा रितिक और एक बेटी है। खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
कार में कैंटर ने मारी टक्कर
जानीखुर्द। कांवड़ मार्ग पर गांव सालेहनगर के पास रविवार को कार में अज्ञात कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक घायल हो गया। दिल्ली-शहादरा क्षेत्र के मानसरोवर का रहने वाला अवनीश कुमार कार में सवार होकर रुड़की से लौट रहा था। सालेहनगर के पास अज्ञात कैंटर ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अवनीश कुमार घायल हो गया। घायल अवनीश कुमार को मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में मवाना के तीन लोग घायल
गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ और स्याना रोड पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में महिला व बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मेरठ के मवाना निवासी विवेक अपनी पत्नी रीता और बच्ची नेहा के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार को अमरोहा जा रहा था। गढ़ क्षेत्र के गांव नानपुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में साइड मार दी। इससे बाइक पर बैठे तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed