{"_id":"6a943fb9616bf0bc8605afd1","slug":"three-injured-in-clash-between-two-groups-over-a-dispute-regarding-a-pathway-meerut-news-c-73-1-mct1008-108497-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा खिवाई में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में यासीन, सलीम और शारिक घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। यासीन की तहरीर पर सरूरपुर थाना पुलिस ने सुलेखा, दाऊद, महबूब, आबिद और सद्दाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
यासीन ने तहरीर में बताया कि शनिवार को रास्ते के विवाद को लेकर उसके चाचा सुलेखा पुत्र वकील से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि कहासुनी के बाद सुलेखा ने फोन करके अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपी मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
हमले में यासीन, सलीम और शारिक घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।
विज्ञापन
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- --