{"_id":"6a3bfd33240aedcd380abbb4","slug":"three-injured-four-detained-in-dispute-over-canter-booking-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112722-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कैंटर बुकिंग के विवाद में तीन घायल, चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कैंटर बुकिंग के विवाद में तीन घायल, चार हिरासत में
विज्ञापन
मवाना। खतौलिया चौक निवासी शावेज अपने साथी शाहनवाज और शाकिब के साथ ईदगाह के पास कैंटर बुक करने गए थे। वहां उनका ट्रांसपोर्ट पक्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट पक्ष ने उन पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस हमले में तीनों युवक घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस तीनों घायलों और ट्रांसपोर्ट पक्ष के चार लोगों को पकड़कर थाने ले आई। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। ट्रांसपोर्ट पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -