फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three including the businessman sued for breaking the temple

शास्त्रीनगर में मंदिर तोड़ने पर सम्राट स्वीट्स के मालिक समेत 3 पर मुकदमा

Tue, 02 Feb 2021 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Three including the businessman sued for breaking the temple
मंदिर तोड़ने में व्यापारी समेत तीन पर मुकदमा
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर में नई सड़क के पास शिव मंदिर तोड़े जाने के मामले में भाजपा नेता ने नौचंदी थाने में सम्राट स्वीट्स के मालिक मुकुल शर्मा समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मंदिर तोड़ने के आक्रोश में भाजपा नेता, बजरंग दल कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों ने रविवार को नई सड़क पर आठ घंटे धरना दिया था। भाजपा नेताओं का कहना है कि जल्द मंदिर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
भाजपा नेता पूर्व पार्षद सतीश गर्ग ने नौचंदी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि 30 व 31 जनवरी की रात को नानू कंपाउंड में प्राचीन शिव मंदिर की छत और दीवारें तोड़ दी गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शास्त्री नगर सेक्टर छह निवासी मुकुल शर्मा ने भाई विवेक शर्मा, योगेश सैनी निवासी सूरजकुंड ने कई लोगों के साथ मिलकर मंदिर तोड़ा। मंदिर से मूर्तियां भी गायब कर दी थीं। इंस्पेक्टर नौचंदी ने बताया कि तोड़फोड़, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मुकुल शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। योगेश सैनी के खिलाफ पूर्व में भी एक मुकदमा दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जमीन खरीदने की चर्चा
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण ने बताया कि यह भी सामने आया है कि मुकुल शर्मा ने इस जमीन को खरीद लिया है। इसकी जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द निर्माण की तैयारी
भाजपा नेता विनीत शारदा, खंदक व्यापार संघ के संरक्षक नवीन अरोड़ा, पार्षद पति वीरेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद नरेंद्र राष्ट्रवादी, व्यापारी नेता जितेंद्र अग्रवाल उर्फ अट्टू समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होेंने मलबा हटवाते हुए कहा कि जल्द मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed