फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three including father and son died in the collision of van and tractor trolley

मुजफ्फरनगर में हादसा, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत

Sun, 06 Feb 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three including father and son died in the collision of van and tractor trolley
वैन और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में पिता पुत्र सहित तीन की मौत
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। मुजफ्फरनगर निवासी कुछ लोग शनिवार सवेरे मारुति वैन से धनपुरा उत्तराखंड में एक शादी समारोह में गए थे। रात्री में वापस लौटते हुए ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर होने पर तीन लोगों की मौत हो गई। वह लोग वापस लौट रहे थे।

करीब 9 बजे जब वह पुरकाजी खादर क्षेत्र की सोलानी नदी के पास पहुँचे तो सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी वैन में टक्कर मार दी। जिसमें 60 वर्षीय मांगेराम निवासी बुढ़ाना की मौके पर ही मौत हो गयी। वैन में सवार जैन सिंह, ब्रिजेश, अन्तरपाल, पूर्ण, नरेश पाल, छोटू आदि लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस घायलों को लेकर पुरकाजी पीएचसी पहुंची। जहां से गंभीर हालत के चलते जैन सिंह व ब्रिजेश को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयी। इसके अलावा गांव भोजाहेड़ी निवासी रोहताश बाइक से पुरकाजी से अपने घर जा रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन पुरकाजी पीएचसी लाये। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed