फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three gyms running in basements in Meerut were sealed After the coaching centre incident in Delhi

मेरठ में बड़ा एक्शन: दिल्ली में कोचिंग सेंटर हादसे के बाद जागा मेडा, बेसमेंट में चल रहे तीन जिम किए सील

Wed, 31 Jul 2024 04:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 Jul 2024 04:01 PM IST
सार

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में हुए हादसे के बाद मेरठ में बड़ी कार्रवाई हुई है। बेसमेंट में चल रहे तीन जिम को मेरठ विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया। 

विज्ञापन
Three gyms running in basements in Meerut were sealed After the coaching centre incident in Delhi
बेसमेंट में चल रहे जिम कराए सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में जल भराव से तीन लोगों की मौत के बाद शासन ने निर्देश दिए जिसके बाद मेरठ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को कार्रवाई शुरू कर दी। अलग-अलग टीमों ने गंगा नगर में पल्स जिम, मवाना रोड पर एक शोरूम परिसर के बेसमेंट में चलाए जा रहे ओकवुड जिम और गंगानगर में ही डी स्क्वायर फिटनेस जिम को सील कर दिया गया। इस बीच लोगों ने विरोध किया लेकिन भारी फोर्स के आगे किसी की एक न चली।

विज्ञापन


मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि मेडा टीम ने मंगलवार को 123 भवनों का सर्वे किया। इसमें 74 भवनों का नक्शा पास मिला और इनके यहां बनी बेसमेंट में से 34 बेसमेंट का प्रयोग व्यावसायिक ताैर पर होता मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा में धूम मचा रहे सार्जन और रावण: हरिद्वार पहुंचे देश के पांच सबसे बड़े DJ, उड़ी पुलिस की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 49 भवनों के बाद का नक्शा स्वीकृत नहीं मिला और इनमें चल रही 32 बेसमेंट का प्रयोग व्यावसायिक गतिविधि के रूप में होता मिला। कुल 66 बेसमेंट में अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधि मिली। इनमें बेसमेंट में गोदाम, स्टोर, कोचिंग सेंटर, बारात घर, दुकान, जिम, लाइब्रेरी, लैब, ओपीडी और शॉपिंग सेंटर के रूप में प्रयोग होता मिला।

प्राधिकरण के प्रवर्तन दल के प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव ने बताया कि दोपहर में मवाना रोड पर टीम पहुंची और यहां एक परिसर में ओकवुड जिम संचालित हो रहा था। इस पर सील लगा दी गई।

गंगा नगर में ही में डिवाइडर रोड पर बेसमेंट में संचालित पल्स जिम और गंगानगर में बेसमेंट में चल रहे डी स्क्वायर फिटनेस जिम को सील कर दिया गया। शहर भर में विभिन्न टीमों के साथ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed